फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय के 10 किमी के दायरे में हैं तो जमा करने होंगे शस्त्र

Wed, 11 Oct 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
d - फोटो : Reuters
विज्ञापन
आजमगढ़। निकाय चुनाव की भले ही अभी  अधिसूचना जारी नहीं की गई हो, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से दिशा-निर्देश आने  लगे हैं। इसमें निकाय क्षेत्र के 10 किमी के दायरे में आने वाले नागरिकों  का शस्त्र जमा कराने के निर्देश है।
विज्ञापन


24 अक्तूबर तक स्क्रीनिंग कमेटी बना ऐसे लोगों को चिह्नित करने और नोटिस जारी करने को कहा गया है। नोटिस के पांच दिन के लाइसेंस जमा करना होगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।       

इसके साथ ही कमेटी की ओर से ऐसे लोगों के लाइसेंस की समीक्षा की जाएगी जो जमानत पर रिहा हुए होंगे, जिनका आपराधिक इतिहास रहा होगा, किसी दंगे में संलिप्त रहे होंगे। कमेटी को 24 अक्तूबर तक ऐसे लोगों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके बाद चिह्नित व्यक्ति को अधिसूचना जारी होने के बाद नाम वापसी तक शस्त्र जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


नोटिस प्राप्त होने के पांच दिन के भीतर शस्त्र जमा करना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित अवधि तक लाइसेंस जमा नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन को शस्त्रों को सुरक्षित रखने और परिणाम आने के एक सप्ताह के बाद लाइसेंसी को लौटाने के निर्देश दिया है। आयोग के निर्देश से पुलिस विभाग को अवगत करा दिया गया है।       
    
शराब तस्करी और अवैध असलहे पर रखे विशेष नजर      
चुनाव के दौरान अवैध शराब के काले कारोबार पर रोक लगाने और चुनाव प्रभावित न हो इसलिए आयोग की ओर से पुलिस को चुनाव के दौरान संबंधित में अवैध शराब की भट्ठियों और तरस्करी पर विशेष नजर रखने और इन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अवैध शस्त्र और विस्फोटक बनाने वाले फैक्ट्रियों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया है।       
   
आरो की तैनाती  की प्रक्रिया शुरू      
 निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आरो की तैनाती की  प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा  रहा है। सूची लगभग फाइनल हो चुकी हैा। जिलाधिकारी की मुहर लगने के बाद नामों की घोषणा कर दी जाएगी।  सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आयोग से आए निर्देशों से पुलिस विभाग को अवगत करा दिया गया है। आरो की सूची तैयार की जा रही है।

पुनरीक्षण के बाद बढ़े 2162 मतदाता
आजमगढ़। निकाय चुनाव से पहले चले पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपद के 13 निकायों में 2162 मतदाता बढ़े हैं। मुबारकपुर पालिका में 765, आजमगढ़ में 1286, नगर पंचायत निजामाबाद में 22, बिलरियागंज में 135, मेंहनगर में 245, अजमतगढ़ में 45, जीयनपुर में 529, कठघर लालगंज में 315, सरायमीर में 324, फूलपुर में 72 मतदाता बढ़े हैं। वहीं, अतरौलिया में 1354, महाराजगंज में 45 और माहुल में 177 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें