फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक बृहस्पतिवार को मुकेरीगंज स्थित कार्यालय में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने शिक्षकों-कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि समस्याओं की सूची चार माह पूर्व डीआईओएस को सौंपी गई थी, लेकिन अब तक किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। 28 मार्च 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को शासन ने पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित कर दिया है, लेकिन विभागीय शिथिलता के कारण अब तक उनका जीपीएफ लेजर नहीं बना है।
वहीं, एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों और कर्मचारियों की धनराशि भी उनके खातों में नहीं भेजी गई है। उन्होंने कहा कि सहायक अध्यापक से प्रवक्ता पद पर पदोन्नत शिक्षकों को नियमानुसार एक वेतन वृद्धि देने का निर्देश संयुक्त शिक्षा निदेशक ने पांच माह पूर्व दिया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद ने कहा कि शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में मूल्यांकन करने वाले कई शिक्षकों का पारिश्रमिक वित्त एवं लेखाधिकारी विभाग की ओर से टोकन नहीं बनाए जाने के कारण अब तक नहीं मिल सका है। बैठक में रामजन्म सिंह, कमलाकांत सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, अतुल कुमार सिंह, महमूद इरफान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें