फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं किया तो कर दूंगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने वैश्विक महामारी के बाद आयोजित हुए पहले थाना दिवस पर शनिवार को जहानागंज थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने पर कई कमियां मिली, जिस पर एसपी ने एसओ समेत उनके मातहतों से कहा कि यदि काम नहीं किया तो लाइन हाजिर कर दूंगा। एसपी एक बीट सिपाही से उसके बीट के बाबत पूछता तो वो कुछ भी बता नहीं सका, जिस पर एसपी काफी नाराज हुए।
विज्ञापन

थाने पर एसपी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को भी सुना और विभागीय रजिस्टर के रख-रखाव को भी देखा। इस दौरान एक सिपाही से उसके बीट के बारे में जानकारी मांगी तो सिपाही कुछ भी नहीं बता सका। एक सिपाही से राइफल के बारे पूछताछ करते हुए सिरंगी निकालने व लगाने को कहा लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। एसपी एसओ से लेकर एसआई तक की कवायद से संतुष्ट नहीं नजर आए। उन्होंने सभी को जम कर फटकार लगाई और लाइन भेज देने की चेतावनी भी दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी आरक्षियों को निर्देशित किया कि वे अपने बीट पर जाए और बीट के लिए निर्धारित सारे कार्य पूर्ण करें। एसपी के निरीक्षण के दौरान थाने पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें