फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला मानदेय तो करेंगे चुनाव कार्य का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चुनाव कार्य में बीएलओ की जिम्मेदारी निभा रहे अनुदेशक और शिक्षामित्र को मानदेय नहीं मिल रहा है। सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र हरैया में अनुदेशक और शिक्षामित्रों ने बैठक के बाद प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मानदेय न मिलने पर चुनाव कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में बीएलओ ने कहा कि हम अनुदेशक व शिक्षामित्रों को बीएलओ की ड्यूटी में लगाया गया है पर हमें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। हम लोग पांच महीने से मानदेय न मिलने के बाद चुनाव ड्यूटी में लगे हुए हैं। घर घर जाकर मतदाता सूची तैयार कर रहे हैं और हमारे ही परिवार के खाने के लाले पड़े हैं। दशहरा के पहले अनुदेशकों और शिक्षामित्रों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो हम बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। अनुदेशक राकेश सिंह यादव, राम मिलन यादव, रामानंद, सौम्या कश्यप, बंदना राय, रामकिशन, जानसन और शिक्षामित्र नागेंद्र सिंह, योगेंद्र यादव, प्रमोद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें