फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर गुरुजी ने की डृयूटी में आनाकानी तो कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र ने वार्षिक परीक्षा 2021 में शिक्षक-शिक्षिकाओं के ड्यूटी न करने पर सख्त कदम उठाया है। यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के दिन गैरहाजिर रहने पर शिक्षक का एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में बड़े पैमाने पर यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। लाखों बच्चे परीक्षा में शामिल होते हैं। परीक्षा के दौरान विद्यालयों को कक्ष निरीक्षकों की कमी का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण परिषदीय विद्यालयों से भी शिक्षकों को लगाया जाता है। हर बार की तरह इस बार परीक्षा में विद्यालयों को शिक्षकों की कमी का सामना न करना पड़े इसके लिए बोर्ड पहले से ही तैयारी में जुट गया है। कोविड-19 दौर में शिक्षकों व कक्ष निरीक्षकों की कमी न हो इसलिए ड्यूटी में नाम आने वाले हर शिक्षक-शिक्षिका को हरहाल में ड्यूटी करनी ही होगी। परीक्षा में ड्यूटी वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई के साथ वेतन काटने की कार्रवाई भी होगी।
00000000000000000000
ऑनलाइन दर्ज होगी शिक्षकों की उपस्थिति
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा में जिन शिक्षकों या शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगेगी उनकी उपस्थिति भी साफ्टवेयर के जरिए आनलाइन लगाई जाएगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से साफ्टवेयर भी तैयार कराए जा रहे हैं। साफ्टवेयर पर हाजिरी न लगने पर उक्त कक्ष निरीक्षक या शिक्षक को कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। क्योंकि यह कार्रवाई जिलास्तर पर डीआईओएस कार्यालय से नहीं बल्कि शासनस्तर से कर दी जाएगी। इसको अमल में लाने व शिक्षक को दंडित करने की आख्या अफसरों को शासन को भेजनी होगी। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लगने वाले हर शिक्षक की आईडी भी तैयार की जाएगी। इसके लिए उनको अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र आदि दस्तावेज भी पहले ही जमा करने होंगे।
विज्ञापन

0000000000000000
शिक्षकों की संख्या पर रखी जाएगी आनलाइन नजर
आजमगढ़। जिले में बनने वाले कंट्रोल रूम को इंटरनेट के जरिए सीधे शासन से जोड़ा जाएगा। हर परीक्षा केंद्र पर राउटर की व्यवस्था भी होगी। इसके जरिए शासनस्तर से केंद्रों पर ड्यूटी में लगे शिक्षकों की संख्या पर शासन स्तर से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही जिले से जितने भी शिक्षक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगेंगे उनके नाम पहले ही बोर्ड को भेजे जाएंगे। ताकि परीक्षा के दौरान शिक्षकों पर नजर रखी जा सके।
00000000000000
बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों द्वारा ड्यूटी न करने को लेकर बोर्ड सख्त हो गया है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा कार्य में लगेगी और अगर वह ड्यूटी में गैरहाजिर रहेंगे तो उनके खिलाफ वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बोर्ड की ओर से इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डा. बीके शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें