फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार-खांसी की दवा लेने आए मरीज तो 1800-180-5146 करें कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लॉकडाउन के दौरान जनपद में 1.60 लाख से ज्यादा प्रवासी आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनकी रैंडम सैंपलिंग की जा रही है, लेकिन ये नाकाफी साबित हो रही है। अब भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं कि कोरोना संबंधित बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण आने पर लोग मेडिकल स्टोर या झोलाछाप से दवा लेकर काम चला रहे हैं, लेकिन लक्षण की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दे रहे हैं। ऐसे में इन लोगों ट्रेस करने के लिए शासन की ओर से नई युक्ति लगाई गई है। कोरोना के लक्षण वाले सभी मरीजों को सरकारी अस्पताल तक लाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक और हेल्पलाइन (1800-180-5146) जारी की है। यह हेल्पलाइन सिर्फ प्राइवेट मेडिकल स्टोर चला रहे फार्मासिस्ट, आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी के लिए होगी। इस पर उन्हें लक्षण वाले ग्राहकों की सूचना देनी होगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने पत्र में कहा कि बहुत से लोग बुखार, खांसी की दवा मेडिकल स्टोर से लेते हैं। मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट को ऐसे किसी भी व्यक्ति की डिटेल इस हेल्पलाइन नंबर पर बताना है। इससे हम उस शख्स को फालोअप कर सकेंगे और अगर वह कोरोना के लक्षण की गिरफ्त में आता है तो उसका इलाज करा सकेंगे। प्रमुख सचिव ने कहा कि यह हेल्पलाइन आम जनता के लिए नहीं है। इस पर प्राइवेट फार्मासिस्ट के अलावा आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कॉल कर सकेंगी। आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी भी अपने संपर्क में आए किसी भी बुखार, खांसी के लक्षण वाले व्यक्ति के बारे में इस हेल्पलाइन पर सूचित कर सकेंगी। आम जनता के लिए पहले से ही हेल्पलाइन नंबर (1800-180-5145) चल रही है जिसपर वह अपनी समस्या बयान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें