फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मारपीट व पथराव मामले में वीडियोग्राफी से की जा रही आरोपियों की पहचान, पुलिस ने 19 नामजद और 60 अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर ठाटा गांव में शनिवार को हुई मारपीट और पथराव की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान पुलिस घटना की हुई वीडियोग्राफी की फुटेज से करा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 19 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बहुत जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर दोयम गांव निवासी नागेंद्र चौहान की बारात 18 अप्रैल 2025 को बेल्थरा रोड, बलिया गई थी। बरात में डीजे पर गाना बजवाने को लेकर बरातियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए। इस घटना से नाराज ग्रामीणों शनिवार को नागेंद्र के घर आए उनके रिश्तेदार पर हमला कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने एक वाहन में सवार महिलाओं, बच्चों और चालक को बंधक बना लिया। थानाध्यक्ष तरवां चंद्रदीप कुमार और अन्य पुलिस बल के पहुंचने पर भीड़ ने लाठी, डंडे, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। जब पुलिस ने बंधकों को बचाने के लिए थाने के वाहनों में बैठाया तो हमलावरों ने पुलिस के वाहनों पर भी पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में पुलिस और रिश्तेदार भी घायल हुए। पुलिस ने इस घटना की पूरी वीडियोग्राफी की। इसके बाद इस मामले में 19 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
तरवां के बीबीपुर ठाटा गांव में हुई घटना को लेकर पुलिस ने 19 नामजद और 60 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना की वीडियोग्राफी पुलिस ने कराई है। वीडियो में कैद हुए आरोपियों की पहचान की जा रही है। अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें