Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बेरहम पति ने अपनी पत्नी की पीट- पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के महुवारी मठिया गांव में शुक्रवार की रात पति-पत्नी में घरेलू विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी की पीट- पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
महुआरी मठिया गांव निवासी सुनील यादव का शुक्रवार की रात अपनी पत्नी सुनीता (36) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते सुनील ने सुनीता को मारना- पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की इस घटना में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया और पूछताछ में जुट गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मृतका के भाई त्रिवेणी ने उसके पति के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर आरोपी पति सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।