फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पूर्व सांसद की बेटी को पति ने घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद की बेटी को उसके पति ने दहेज के लिए घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने लखनऊ स्थित महिला थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हरवंशपुर मुहल्ले के रहने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद बलिहारी बाबू ने अपनी पुत्री नीलम का विवाह अप्रैल 2017 में वाराणसी निवासी पंकज कुमार से किया था। वर्तमान में नीलम लखनऊ स्थित गोमती नगर में रह रही है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि पति व ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज में 15 लाख रुपये व कार की मांग न पूरी होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति का दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाते हुए उसने कहा कि इसका विरोध करने पर उसे ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। नीलम ने बताया कि पति पंकज अक्सर इस बात का ताना देता था कि तुम्हारे पिता सांसद रह चुके हैं। इसके बावजूद दहेज में कुछ नहीं दिया। नीलम ने पति पंकज, ससुर शिव प्रसाद, सास चंपा देवी, पति के भाई शिवकुमार, उनकी पत्नी लीला व ननद ममता पर नामजद मुकदमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें