फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, घरेलू विवाद में चाकू मारकर ली थी जान

Tue, 30 Jun 2026 04:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: घरेलू विवाद में चाकू मारकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद से भागा था। कप्तानगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घर से उसे गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले की कप्तानगंज थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में भागे हुए आरोपी पति नीरज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका की मां मुलहरा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि 20 जून को मृतका की मां मुलहरा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री पिंकी की शादी वर्ष 2014 में अलहनी गांव निवासी नीरज निषाद से हुई थी। 19 जून को घरेलू विवाद के दौरान नीरज ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। 

गंभीर रूप से घायल पिंकी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर भाग निकला। तहरीर के आधार पर कप्तानगंज थाने में हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें