फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मानव तस्करी करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
मानव तस्करी करने वाली गिरफ्तार महिला आरोपी। श्रोत-पुलिस - फोटो : samvad
विज्ञापन
आजमगढ़। मानव तस्करी और नाबालिग लड़की को बेचने के मामले में रौनापार पुलिस ने लंबे समय से भागी हुई महिला आरोपी पुष्पा (35) निवासी नकीब खोजौली रौनापार को सपहा पाठक तिराहा, चिलबिली रोड से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर बेचने के मामले में सह-आरोपी होने का आरोप है। थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि 12 अक्तूबर 2024 को रौनापार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर उसकी नाबालिग बहन को सुनील यादव द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण और आयु संबंधी अभिलेखों के आधार पर प्राथमिकी में मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। जांच में अनिल यादव, पुष्पा, श्रीमती देवी और एक अज्ञात खरीदार का नाम सामने आया।
विज्ञापन

इस मामले में मुख्य आरोपी सुनील यादव और अनिल यादव को तीन दिसंबर 2024 और सह-अभियुक्ता श्रीमती देवी को पांच जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें