बरदह। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश गांव में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने सोमवार की सुबह चंद्रेश राजभर व उसकी पत्नी गीता को गिरफ्तार किया।
इस मामले में फुलेश निवासी रोशनलाल राजभर ने रविवार को थाने पर तहरीर दी थी। पुलिन केस दर्ज करके जांच कर रही थी। दीदारगंज थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, मुसीबत से छुटकारा दिलाने के नाम पर चंद्रेश राजभर व उसकी पत्नी गीता धर्म परिवर्तन का गिरोह चला रहे थे। दीदारगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार की सुबह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।