आजमगढ़। एडीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को जेबीएम पब्लिक स्कूल बिलरियागंज का निरीक्षण किया, जहां अनियमितता सामने आई। स्कूल की प्राथमिक स्तर तक मान्यता है, लेकिन निरीक्षण में पाया गया कि यहां कक्षा 6 से 12 तक की भी कक्षाएं बिना मान्यता के ही चल रही थीं। एडीआईओएस ने तत्काल प्रभाव से कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं को बंद करने के निर्देश दिए।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में स्कूल का संचालन होगा तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह सोमवार को जेबीएम पब्लिक स्कूल बिलरियागंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय को बेसिक शिक्षा परिषद से प्री. प्राइमरी से कक्षा-5 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन स्कूल द्वारा बिना मान्यता प्राप्त किए कक्षा छह से कक्षा 10वीं तक की अवैध कक्षाएं संचालित की जा रही है। इसे लेकर एडीआईओएस ने तत्काल प्रभाव से विद्यालय में संचालित अवैध कक्षाओं यानी कक्षा छह से 12 तक की कक्षाओं को बंद करने के लिए निर्देश दिए।