फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 13 साल साथ रहने के बाद रहते पति पर दूसरी शादी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के मठगोविंद गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर महिला से शादी कर 13 साल साथ रहने के बाद दूसरी शादी करने का आरोप सामने आया। इसकी जानकारी मिलते ही पहली पत्नी भोपाल से गांव पहुंच गई और युवक के घर पर डेरा डाल दिया।
विज्ञापन

भोपाल की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि मठगोविंद निवासी जितेंद्र कनौजिया रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात में रहते थे। वहीं उनसे मुलाकात हुई थी। पति की मौत हो चुकी थी। प्रेम संबंध स्थापित होने के बाद हम दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। करीब 13 वर्षों तक हम दोनों साथ रहे।
आरोप है कि बीते वर्ष मई माह में जितेंद्र गांव लौट आया और यहां दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी पर परेशान हो गई। कई बार जितेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क न हो पाने पर वह अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ मठगोविंद गांव पहुंच गई।
विज्ञापन

गांव पहुंचने के बाद महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसे घर से भगाने का प्रयास किया। जब वह नहीं मानी, तो परिजन घर में ताला लगाकर चले गए।
पीड़िता ने डायल 112 और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसके पास मौजूद रुपये खत्म हो चुके हैं और वह अपनी बेटी के साथ भुखमरी की स्थिति में पहुंच गई है।
थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि यह न्यायालय से जुड़ा विषय है, जिस पर विधिक प्रक्रिया के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें