फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से घर में लगी आग, हजारों का सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के पुरा दीवान मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर के घर में बृहस्पतिवार की सुबह सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पीड़ित परिवार का सामान जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

पुरा दीवान मुहल्ला निवासी कामिल पुत्र अब्दुल कलाम के घर में बृहस्पतिवार की सुबह खाना बन रहा था। इसी दौरान सिलेंडर पाइप में लीकेज के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग भयावह हो गई और घर के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में पीड़ित परिवार का फ्रीज समेत अन्य कई सामान जल कर खाक हो गए। वहीं मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका लगभग 30 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें