फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला जाम होने से फराश टोला मुहल्ले में गिरा मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर क्षेत्र के मुहल्ला फराशटोला निवासी इन दिनों जाम हुए नाले के कारण परेशान है। बरसात होने के बाद नाले का पानी उलट कर लोगों के घरों में पहुंच रह है। बुधवार को मुहल्ले का एक घर धराशाई हो गया जिसमें उक्त परिवार के घर में लड़की की शादी के लिए रखा सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

मुहल्ला फराशटोला होते हुए शहर का गंदा पानी नाले के जरिए नदी में गिरता है। हथिया पुल के निर्माण के बाद नाले के पानी की निकासी के लिए एक वर्ष पहले एक बड़े पाइप को पुल के नीचे डाला गया था। इसी पाइप के ऊपर एक व्यक्ति द्वारा मकान का निर्माण करा लिया गया। जानकारी होने पर नगरपालिका ने निर्माण रोकने के लिए तीन माह पहले नोटिस जारी की गई थी। एक वर्ष से नाले की सफाई नहीं होने के कारण जब लोगों का नुकसान होने लगा तो नगर पालिका में नाले की सफाई कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। नगर पालिका की सफाई टीम मौके पर आई। निरीक्षण किया और यह कह कर वापस चली गई कि बिना मकान तोड़े नाले की सफाई नहीं की जा सकती है। बुधवार को मुहल्ला फराशटोला निवासी चनौती देवी पत्नी प्रकाश का मकान धराशाई हो गया। जिसमें उसके घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें