फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक ने घर में फांसी लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो तिग्गीपुर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात घर में छत के चुल्ले के सहारे रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजन शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तिग्गीपुर मुहल्ला निवासी 48 वर्षीय लक्ष्मी नारायण गोंड पुत्र मेवालाल होटल संचालक था। शुक्रवार की रात उसने अपने घर पर ही छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी तब हुई जब मृतक का पुत्र रात लगभग 10 बजे होटल से खाना लेकर घर पहुंचा। पिता को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। रात में परिजनों ने किसी को कोई सूचना नहीं दिया। सुबह अंतिम संस्कार की भी तैयारी परिवार ने कर लिया। इस बीच कहीं से पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक पांच वर्ष पूर्व विदेश में रह कर नौकरी करता था। वहां से लौटने पर उसने कस्बा के नई सड़क पर न्यू कालिका के नाम से होटल का संचालन शुरू किया। वह तीन पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। एसओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, वहीं परिजनों ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते उन्होंने फांसी लगा कर आत्महत्या किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें