फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के पॉजिटिव होने पर अस्पताल परिसर किया गया सील, ट्रामा सेंटर में शिफ्ट हुई इमरजेंसी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद बंद पड़ी ओपीडी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला अस्पताल के डॉक्टर के पॉजिटिव मिलने के बाद से अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को अस्पताल परिसर का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। ग्राउंड फ्लोर के वार्डों में भर्ती मरीजों को जहां प्रथम तल पर स्थानांतरित कर दिया गया तो जो मरीज घर जाना चाह रहे थे उसे छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। डॉक्टर को राजकीय मेडिकल कालेज में आइसोलेट करा दिया गया है तो वहीं अस्पताल के अन्य डॉक्टरों व स्टाफ में कोरोना संक्रमण को लेकर हड़कंप मच गया। मंगलवार की रात ही अस्पताल प्रशासन ने कोविड मरीजों को छोड़ कर अन्य भर्ती मरीजों को भूतल के वार्डों से हटा कर प्रथम तल पर शिफ्ट कर दिया। वहीं जो भी मरीज घर भेजे जाने की स्थिति में थे और घर जाना चाहते थे उन्हें छुट्टी दे दी गई। बुधवार को अस्पताल का भू-तल पूरी तरह से सील कर दिया गया और सैनिटाइजेशन कराया गया। भूतल में किसी को भी आने की अनुमति नहीं थी।
ट्रामा सेंटर में शिफ्ट हुई इमरजेंसी
अस्पताल प्रशासन सतर्कता की दृष्टि से इमरजेंसी को भी ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। जहां वर्तमान में आर्थो की ओपीडी चलती थी। अब इएमओ व अन्य डॉक्टर इसी ट्रामा सेंटर में बैठ कर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करा रहे थे। इमरजेंसी परिसर को भी सील कर सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद सतर्कता की दृष्टि से अस्पताल परिसर का भूतल सैनिटाइजेशन के लिए 24 घंटे के लिए सील किया गया है। इमरजेंसी भी इसी में शामिल है। 24 घंटे बाद सारी व्यवस्थाओं को बहाल कर दिया जाएगा। - डॉ. एके सिंह, प्रभारी एसआईसी, जिला/मंडलीय अस्पताल

जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद खाली आपात कालीन वार्ड।- फोटो : AZAMGARH

जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद बंद वार्ड।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें