फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह का सम्मान

विज्ञापन
राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह का विद्यालय में किया भव्य स्वागत
विज्ञापन
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर में सोमवार को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह के प्रथम आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. हरिसेवक पांडेय ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदीप कुमार सिंह ने अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर आदर्श शिक्षक की मिसाल पेश की है। उनकी उपलब्धि निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रीराम पांडेय ने भी उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता कर रहे डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है। उसके संस्कार और आदर्श ही बेहतर समाज की नींव रखते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय भैरोपुर में करीब 690 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस वर्ष दो विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में 22 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
शिक्षक सुबह सात बजे विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत, अनुशासन और लगन से विद्यालय ने क्षेत्र में पहचान बनाई है। इस मौके पर जंग बहादुर सिंह, अजय सिंह, हरिलाल राजभर, हरिराम तिवारी, विश्वनाथ राम समेत शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें