फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों और नपं अध्यक्षों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरपालिका परिसर के तमसा प्रेस क्लब में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में विस्तारित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त नगर पंचायत अध्यक्षों का मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमशाद ने माल्यार्पण कर सम्मान किया।
विज्ञापन

उन्होेंने तन, मन, धन से मिशन 2022 सफल बनाने का संकल्प दिलाया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश एवं प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की तरफ देख रही है। देश एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही या विपक्ष में रही हमेशा शोषितों, पीड़ितों, दलितों के हित के लिए सोचती रही। हमें आज से ही मिशन 2022 के लिए कमर कस तैयार हो जाना है। बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, दिनेश यादव, अजीत राय, अद्या प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, जगदंबिका चतुर्वेदी, रविकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें