फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय भुगतान की मांग पर अड़े

Fri, 01 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बालश्रम विद्यालय कर्मचारियों और रसोइयों के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन


 राज्य कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष रामलाल यादव कहा कि रसोइयों के मानदेय का भुगतान काफी दिनों से रुका है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो मंडलीय आंदोलन किया जाएगा। राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामजनम रावत ने कहा कि बालश्रम कर्मचारियों ने मानदेय के लिए धरना, प्रदर्शन और आमरण-अनशन तक किया।

अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हो गया लेकिन बकाया का भुगतान अभी तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशासन बीएसए हमारे धैर्य की परीक्षा ने लें, अगर जल्द रसोइयों और बालश्रम विद्यालय के कर्मचारियों का भुगतान नहीं हुआ तो पुन: अनशन के लिए हम बाध्य होंगे।
विज्ञापन


धरने को रसोइयां संघ बलिया की अध्यक्ष रेनू शर्मा, बालश्रम के जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव, श्रीराम यादव आदि ने संबोधित किया। धरने में ब्रजेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, उदयभान, तूफानी प्रजापति, संजय कुमार यादव, सुनील यादव, विमला भारती, सुनीता, पुष्पा गोंड, साधना, विष्णु प्रभाकर यादव, पंकज राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें