फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजन के बीच गोलीबारी: घर में पूजा करा रही थी महिला, पति ने पत्नी और पूजा करा रहे पंडितों को उतारा मौत के घाट

Tue, 22 Sep 2026 07:24 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, अहरौला (आजमगढ़)

सार

शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर घर के मालिक अरविंद सिंह और पूजा करने आए पंडितों में विवाद हुआ। अरविंद सिंह ने पिस्टल से गोली चलाई, जिससे पत्नी बबीता और दो पंडितों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देता मृतक पंडित का बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह ने पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस घटना में पत्नी बबीता सिंह, पंडित महेंद्र पाठक व पंडित अखिलेश मिश्रा की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीन बच्चों संग कमरे में कैद आरोपी को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, घटन स्थल पर फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी। घर में पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक (42), छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा (55) व उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित, पत्नी बबीता सिंह (40), मां समला देवी (70) और बेटी परी (5), बेटा लक्खा (6) और सात माह की बेटी मौजूद थे। 

शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। घर में पूजा होते देख उसने पंडितों से सवाल किया। पंडितों ने पूजा किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद अरविंद ने उनसे आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया। आधार कार्ड मांगने को लेकर अरविंद और पंडितों के बीच बहस होने लगी।

आरोप है कि इसी दौरान अरविंद ने घर में रखी पिस्टल निकाल ली और फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता के साथ पंडित महेंद्र पाठक, पंडित अखिलेश मिश्रा गोली लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डा. अनिल कुमार, एसपी ग्रामीण चिराग जैन व तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। उधर घटना के बाद आरोपी अरविंद ने खुद को तीन बच्चों के साथ घर में ही कैद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। अधिकारी मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित घर से बाहर निकालने का प्रयास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें