फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: होलिका दहन स्थल हुआ अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील के ओरिल ग्राम पंचायत में वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में रहा होलिका दहन स्थल कब्जा मुक्त कर दिया गया। नायब तहसीलदार राजाराम की अगुवाई में राजस्व टीम ने तीन दिन तक चले अभियान के बाद बृहस्पतिवार की देर रात इस स्थल को पूर्णतया अतिक्रमण मुक्त कराकर ग्राम पंचायत को सौंप दिया।
विज्ञापन

ओरिल में 6 बिस्वा जमीन राजस्व अभिलेखों में होलिका दहन स्थल के रूप में दर्ज है। इस पर अवैध कब्जे का विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। ग्राम निवासी राधा देवी पिछले 20 वर्षों से इस स्थल को कब्जा मुक्त कराने के लिए जिला और तहसील कार्यालयों के चक्कर लगा रही थीं। उनकी शिकायत पर उपजिलाधिकारी संतरंजन श्रीवास्तव ने एक मई को भूखंड की मापी कराई और चिह्नांकन किया। टीम जेसीबी और लोडर के साथ मंगलवार को ओरिल पहुंची और होलिका दहन स्थल पर रखी मंडई, हैंडपंप, ईंट आदि को हटवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें