फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होली...फिर सक्रिय हुआ खाद्य सुरक्षा विभाग, खोवा-पनीर को सूंघकर लिए नमूने; 13.5 क्विंटल पदार्थ नष्ट

Wed, 25 Feb 2026 08:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में होली को लेकर खाद्य सुरक्षा की टीम सक्रिय हो गई है। मिठाई और खोवा-पनीर की दुकानों पर छापेमारी कर जांच किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, कई दुकानों से नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन
नमूनों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से जनपद में सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ व जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की प्रवर्तन टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन




इसी क्रम में सेहदा स्थित पनीर व खोया भंडारण इकाई पर छापा मारकर आगरा से लाकर संग्रहित किए गए खाद्य पदार्थों से दो खोया, एक पनीर, एक काजू बर्फी एवं एक स्पेशल बर्फी का नमूना भरा गया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान खाद्य पदार्थ अस्वच्छ परिस्थितियों में संग्रहित पाए गए एवं मिलावट की आशंका के चलते लगभग 548 किग्रा खोया 1,64,400, 149 किग्रा पनीर 44,700, 24 किग्रा काजू बर्फी 19,200 एवं 648 किग्रा स्पेशल बर्फी 99,200 को जब्त कर नष्ट कराया गया। 

विज्ञापन

अफसरों ने की कार्रवाई

वहीं, एक अन्य खाद्य सचल दल द्वारा बोंगरिया बाजार मेंहनगर से बेसन व सरसों के तेल, गोपालपुर व खरिहानी क्षेत्र से खोया, छेना मिठाई और मेंहनगर चौराहे से गुलाब जामुन मिक्स के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 26 छापेमार कार्रवाइयों में 35 नमूने संग्रहित किए गए हैं। साथ ही 940 किग्रा खाद्य पदार्थ के 69,340 कीमत के जब्त कर सीज किए गए और 1,394 किग्रा मिलावटी खाद्य पदार्थ 3.35 लाख रुपये नष्ट कराए गए हैं। 

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II एवं अभिहित अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि होली पर्व तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। छापेमार दलों का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें