फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मतदाताओं को धमकाने आया था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने दौड़ा कर उसे दबोच लिया

Sun, 18 Apr 2021 08:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पिस्टल-कारतूस बरामद पुलिस ने आईटीआई के पास से पकड़ा
 
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव में मतदाताओं के धमकाने के लिए पहुंचा एक हिस्ट्रीशीटर हरिश्चंद्र यादव शनिवार रात आजमगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शहर कोतवाली पुलिस से उसका सामना राजकीय आईटीआई कालेज के पास हुआ। उसके पास से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर शनिवार शाम बलरामपुर चौकी पर शहर कोतवाली पुलिस बैठक कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आईटीआई कालेज के पास असलहे से लैस एक बदमाश मौजूद है। वह मतदाताओं को डराने-धमकाने की नियत से आया है। इस सूचना पर उच्चाधिकारियों को खबर कर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच घेराबंदी करने लगी। इस पर हिस्ट्रीशीटर भी चौकन्ना हो गया और पुलिस टीम पर फायर झोंक कर भागने का प्रयास किया किंतु पुलिस ने उसे दौड़ा कर दबोच लिया।

उसके पास से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। बदमाश हरिश्चंद्र यादव उर्फ रूदल यादव कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव का निवासी है। शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वह पंचायत चुनाव में मतदाताओं को धमकाने की नियत से पहुंचा था। किंतु सटीक सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें