दीदारगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात वांछितों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान एक शातिर अपराधी को पल्थी बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
एसओ दीदारगंज संजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली कि थाने का एक हिस्ट्रीशीटर पल्थी चौराहे पर है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दूर से ही अभियुक्त की पहचान करा कर मुखबिर हट गया। पुलिस टीम उसके पास पहुंची तो वह भागने लगा। जिस पर पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम तौफिक निवासी चितारामहमूदपुर बताया। उस पर थाने गोवध, गैंगेस्टर समेत चार मुकदमे दर्ज हैं।