आजमगढ़। शातिर अपराधियों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर नौ शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खोली गई है। पुलिस महकमे की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिन नौ अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उसमें सर्वाधिक छह शराब तस्करी से जुड़े हुए है। वहीं एक मारपीट, एक हत्या व एक गौवध से जुड़ा अपराधी शामिल है। इन शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट देवगांव कोतवाली, जीयनपुर कोतवाली, फूलपुर कोतवाली, रौनापार थाना व जहानागंज थाना में खोली गई है। इन शातिर अपराधियों में शंभू पुत्र वंशराज राम निवासी शहरी बंधा थाना कोतवाली देवगांव (शराब तस्कर), धीरू उर्फ धीरेंद सिंह पुत्र रणजीत निवासी भटौली इब्राहिमपुर थाना कोतवाली जीयनपुर (शराब तस्कर), मनोज उर्फ धनंजय राजभर पुत्र स्व. जानकी प्रसाद निवासी ढेलुआ बसंतपुर, थाना कोतवाली जीयनपुर (शराब तस्कर), धीरेंद्र सिंह पुत्र जयप्रकाश निवासी सिकंदरपुर थाना मुबारकपुर हाल पता दाउदपुर बागखलिस थाना कोतवाली जीयनपुर (शराब तस्कर व ठगी), प्रवीण कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी चौकी खुर्द, कोतवाली जीयनपुर (शराब तस्कर), दानिश पुत्र शहाबुद्दीन निवासी सोनबुजुर्ग थाना रौनापार (मारपीट), गंगादीन सोनकर पुत्र स्व. प्यारे लाल सोनकर निवासी जगदीशपुर कोतवाली फूलपुर (शराब तस्कर), विकास यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव निवासी रणमो थाना कोतवाली देवगांव (हत्या), अम्तियाज अहमद पुत्र स्व. सकसुल हक निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज (गौवध) शामिल है।