फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर में घुसकर बुजुर्ग को पीट-पीट कर मार डाला, एक घायल; लड़की के शोर मचाने पर पहुंची थी भीड़

Sat, 20 Sep 2025 12:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भीड़ में पीट-पीट कर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। वहीं, की एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या के बाद माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कादीपुर हरकेश गांव में शुक्रवार की रात एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। गांव के रहने वाले बबलू राजभर (40) ने मोबाइल छीनने की घटना को लेकर गांव की ही एक लड़की को फटकार लगाई। इस पर लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बबलू पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


शोर सुनकर मौके पर पहुंचे कन्हैया राजभर (62) ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कन्हैया को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इस घटना में बबलू राजभर भी घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है। हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव बढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। 

गांव के कोटेदार भोले राजभर ने बताया कि रात आठ बजे घटना की जानकारी मिली कि खरकौली गांव के दलित बस्ती के रहने वाले कुछ लोगों ने कन्हैया के घर पहुंच और उनपर हमला कर दिया। इस घटना में कन्हैया की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर एसपी व सीओ पहुंचे। परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें