फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंयुवा ने डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रामजानकी मंदिर से चोरी गई मूर्तियों की अब तक बरामदगी न होने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस विरोधी नारे भी लगाए। चेतावनी देते हुए कहा कि चोरी गई मूर्तियों की बरामदी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हियुवा सड़क पर उतरेगी।
विज्ञापन

 हियुवा के जिला संयोजक हरिबंश मिश्र ने कहा कि निजामाबाद के मुस्लिमपट्टी गांव में श्रीरामजानकी मंदिर से रामजानकी, लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी। वहीं कुछ भू-माफिया मंदिर की भूमि पर कब्जा करने की फिराक में है। ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि पुलिस मूर्ति को जल्द बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तार नहीं करती है तो हिंयुवा वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिला उपाध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिंदू विरोधी हो गई है। जल्द हियुवा मांगों के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। प्रदर्शन के दौरान पल्हनी ब्लाक अध्यक्ष दिनेश चौहान, हलधर दूबे, राजेश पांडेय, सुधाशंकर राय, रामसकल चौहान, दिनेश कुमार, राजेश चौबे, राजभवन चौहान, विरेंद्र मौर्य, चंदू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें