फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव की मिली इजाजत

Fri, 17 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच की ओर से शनिवार को नेहरू हाल में आयोजित होने वाले हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी। भाजपा सांसद साध्वी प्राची को शामिल होना था लेकिन प्रशासन ने साध्वी प्राची के आगमन पर प्रतिबंध लगाकर हिंदू जागरण मंच के अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


बताते चलें कि राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद के आगमन को लेकर हिंदू जागरण मंच ने काफी पहले से तैयारियां कर रखी थी। इसके लिए मई में ही प्रशासन से अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया गया था लेकिन खुदादादपुर में हुई घटना को देखते हुए और नगर कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर ने अनुमति नहीं प्रदान की। इसके बाद हिंदू जागरण मंच ने कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन कर राहुल प्रेक्षागृह में कर दिया।

इसके बाद अनुमति के लिए दोबारा प्रार्थना पत्र दिया लेकिन प्रशासन ने इसके बाद भी अनुमति प्रदान नहीं की। प्रशासन के इस फैसले के बाद संगठन भी जिद पर अड़ गया। जिसका परिणाम था कि मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया। हाईकोर्ट ने उक्त मामले में फैसले का अधिकार जिलाधिकारी का सौंपा। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह नियम और कानून व्यवस्था को देखते फैसला कर सकते हैं। 
विज्ञापन


शुु्क्रवार को जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति देते हुए साध्वी के जिले में प्रवेश को पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया। इस संबंध में हिंदू जागरण मंच के उपाध्यक्ष, मंत्री ओर कार्यक्रम संयोजक दीनानाथ सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी है। साध्वी प्राची के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सशंकित है। इसके कारण कार्यक्रम स्थल को दो बार बदला जा चुका है। प्रशासन की अनुमति पर राहुल प्रेक्षागृह को बुक कराया गया है। प्रशासन ने साध्वी के आगमन को भले ही प्रतिबंधित कर दिया है लेकिन यह कार्यक्रम होगा। इसमें हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें