फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हिंदी की पहली मासिक खेल पत्रिका स्पोर्ट्स जोन लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला ओलंपिक की ओर से रोडवेज स्थित होटल में खेल प्रमोशन के लिए हिंदी की पहली मासिक खेल पत्रिका स्पोर्ट्स जोन लांच की गई। इस समारोह में मुख्य अतिथि कमिश्नर विजय विश्वास पंत और विशिष्ट अतिथि डीआईजी सुभाष दुबे रहे।
विज्ञापन

अतिथियों का विशेष आमंत्रित अतिथि अखिलेश मिश्र गुड्डू, रजिस्ट्रार सदर सौरभ राय, संरक्षक अनूप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, एसके सत्येन, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने स्वागत किया। कमिश्नर ने कहा कि हिंदी भाषा में जनपद स्तर से लेकर प्रदेश और देश स्तर के खेल से जुड़ी सूचनाओं का यह सशक्त माध्यम हो सकती है। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए कहा कि अनुशासन, नियमित प्रशिक्षण, प्रशिक्षक के प्रति समर्पण, सुव्यवस्थित दिनचर्या, सही खानपान में सामंजस्य बना के अपेक्षित परिणाम लिए जा सकते हैं। डीआईजी ने कहा कि पत्रिका को लांच के समय जो आदर्श प्रस्तुत किए गए यदि वे धरातल पर उतार लिए गए तो एक प्रशंसनीय कदम होगा। समन्वयक अजेंद्र राय ने कहा कि ये पत्रिका नई व बेहतरीन जानकारियों के साथ खिलाड़ियों को प्लेटफार्म देगी। खेल महाशक्ति बनाने के मिशन को आगे बढ़ाएगी। पुनीत राय, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, केएम श्रीवास्तव, प्रवीन राय, अजय मौर्य, मंगल प्रसाद, राघवेंद्र सिंह, सुनील दत्त विश्वकर्मा, पवन पांडेय, नवाज अहमद खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें