फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ब्लैक पॉटरी देखने सपरिवार पहुंचे हाईकोर्ट के जज, बारीकियों को जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। एक जिला एक उत्पाद में चयनित निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी कॉमन फैसिलिटी सेंटर सीएफसी का निरीक्षण करने रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज अरुण सिंह देगवाल अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनके साथ जिले के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

जज अरुण सिंह देगवाल ने सबसे पहले सेंटर का निरीक्षण किया उसके बाद ब्लैक पॉटरी से निर्मित हाथ से बनी कलाकृतियों के बारे में जाना किस तरीके से इनका निर्माण होता है और मिट्टी कैसे तैयार होती है। ब्लैक पॉटरी बनाने में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कॉमन फैसिलिटी सेंटर पर बैठकर निजामाबाद की कलाकृतियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अपने विचारों को भी आगंतुक रजिस्टर पर अंकित किया। परिवार के साथ कॉमन फैसिलिटी सेंटर के ब्लैक पॉटरी शोरूम पर जाकर हस्तशिल्प ब्लैक पॉटरी की खरीदारी भी की। दो घंटे के के बाद उन्होंने डॉयरेक्टर संजय यादव को बधाई देते हुए वापस चले गए। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार निजामाबाद, थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें