फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ऐ वफादाराें हमीद जैसा नौजवां ले आओ’

Sun, 10 May 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मुंडियार गांव में शनिवार की रात ‘एक शाम रियाज अहमद के नाम’ कुल हिंद मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें शायरों और कवियों ने अपने कलाम सुनाए। मुख्य अतिथि तौकीर अहमद उर्फ  अच्छू ने शमा रौशन कर मुशायरे का आगाज किया। शुरूआत शायर अज्म शाकवी ने नात पाक पढ़ कर की। शायरा एरम गुलजार ने तरन्नुम में गजल पेश की। नसीम साज ने ‘जो कल तलक था वो अमनो-अमां लाओ, हमारे वक्त का वो हिन्दुस्तान लाओ, हमें जो कहते है गद्दार, ऐ वफादाराें हमीद जैसा नौजवां ले आओ’ से लोगों में देश प्रेेम का जज्बा पैदा कर दिया।
विज्ञापन

 शायर अल्तमश अब्बास ने आशिक और माशूका पर आधारित गीत पर पेश किया। अनिल आवारा ने हास्य कविता सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। शायरा फलक सुल्तानपुरी, रुखसार बलरामपुरी ने गजल सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। शायर नसीम साज, कुंवर जावेद, अज्म शाकिरी, राशिद कमाल, शाहिस्ता सना, दिल खैराबादी, अहबाबुल हक, शाह खालिद, फैसल, रामिश, डंडा बनारसी, फलक सुल्तानपुरी ने भी कलाम पेश किया। अध्यक्षता राजिक मकबूल और संचालन नदीम फारूख ने की। मु. अख्तर, इरफान ने सभी का आभार जताया। वसी सिद्दीकी, सलाहुद्दीन, जफर नयाउजी,  मु. राजिकआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें