जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पीसीएस की परीक्षा हुई। परीक्षा में शामिल होने वाले 13900 परीक्षार्थियों में से 6762 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। 7138 लोग परीक्षा में शामिल हुए और निर्धारित समय के भीतर प्रश्न पत्र हल किया। परीक्षा के लिए 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगाया गया था। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रविवार को होने वाली यह परीक्षा अपने निर्धारित समय पर शुरू होकर निर्धारित अवधि के भीतर सकुशल संपन्न हो गई। इस दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता का मामला कहीं से भी सामने नहीं आया। श्ाांतिपूर्वक परीक्ष्ाा संपन्न हो गई।