फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑटो से हेरोइन, चापड़ और चाकू बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने अपराध एवं नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत संजरपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास घेराबंदी कर एक ऑटो से दो आरोपियों मो. बेलाल और अतिकुर्रहमान अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 12.45 ग्राम हेरोइन, चापड़, चाकू व मस्तरा बरामद किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन औजारों का प्रयोग संरक्षित पशुओं को काटने में किया जाता था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि वह टीम के साथ क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक ऑटो से दो व्यक्ति खुटहना की ओर से संजरपुर बाजार की तरफ आ रहे हैं। उनके पास हेरोइन है और वे किसी आपराधिक घटना की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने संजरपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद एक संदिग्ध ऑटो आता दिखाई दिया। उसे रोकने का संकेत दिया गया। चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन ऑटो बंद हो गया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मो. बेलाल और अतिकुर्रहमान अंसारी निवासी अगसड़ा मुस्तफाबाद, थाना निजामाबाद बताया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 12.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। ऑटो की तलाशी के दौरान चालक सीट के पास रखी बोरी से चार चापड़, चार चाकू और दो मस्तरा बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सरायमीर पर एनडीपीएस एक्ट व आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें