फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बनेगी हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिले के करीब 1,69,886 छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। परीक्षा से पहले छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान और मानसिक तनाव कम करने के उद्देश्य से जनवरी के दूसरे सप्ताह से विशेष हेल्प डेस्क की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर परीक्षार्थी अपनी शंकाएं दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर विषय विशेषज्ञ शिक्षक तैनात रहेंगे, जो छात्रों को पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी, प्रश्नपत्र के पैटर्न, अंक विभाजन, उत्तर लिखने की सही तकनीक और समय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। छात्र सीधे विशेषज्ञों से संपर्क कर अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की छोटी से छोटी शंका भी दूर हो जाए, ताकि वे बिना किसी मानसिक दबाव के परीक्षा में शामिल हो सकें। हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्रों को सीमित समय में बेहतर तैयारी के व्यावहारिक और प्रभावी तरीके भी बताए जाएंगे। इससे जिले के परीक्षार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें