फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के धनकपुर गांव के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

उसके पास से मिली एक डायरी में दर्ज फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बड़े भाई संतोष सिंह ने उसकी पहचान अपने छोटे भाई श्रवन सिंह (35) निवासी ग्राम बेलनाडीह, थाना सिधारी के रूप में की। संतोष सिंह ने बताया कि श्रवन शहर के एक ढाबे में काम करता था और दो दिन पहले ही घर आया था। संतोष सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते श्रवन बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश संभावित स्थानों पर की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस के फोन से घटना की जानकारी हुई। श्रवन सिंह विवाहित था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें