फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था शुरू, बिजली कर्मियों ने की बायोमेट्रिक सिस्टम की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विद्युत निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शुरू की गई है। ऑनलाइन फेस रिकॉग्निशन आधारित हाजिरी व्यवस्था फेल हो गई है। ऊर्जा शक्ति एप के जरिये लागू इस नई व्यवस्था से जहां कुछ कर्मचारी संतुष्ट हैं, वहीं ज्यादातर इसे अव्यावहारिक बताकर बायोमेट्रिक सिस्टम की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम ने सभी अभियंताओं और कर्मचारियों के लिए ऊर्जा शक्ति एप पर फेस रिकॉग्निशन से हाजिरी को अनिवार्य किया है। सुबह 10 बजे तक कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचकर एप पर चेहरा स्कैन कर हाजिरी लगानी होती है, वहीं शाम पांच बजे कार्यालय से निकलते समय भी यही प्रक्रिया दोहरानी पड़ती है। लेकिन एप के सर्वर की खराबी, नेटवर्क की समस्या और मोबाइल फोन पर निर्भरता ने कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस एप पर हाजिरी लगा रहे हैं इसके लिए उन्हें कई-बई बार प्रयास करना पड़ रहा है। तब जाकर उनकी हाजिरी लग रही है। वहीं बहुत से कर्मचारी ऐसे हैं जो फील्ड में होने के कारण अपनी हाजिरी भी नहीं लगा पा रहे हैं।
कर्मचारियों की परेशानी
बाहर फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी सबसे ज्यादा परेशान हैं। उनका कहना है कि मोबाइल फोन खराब होने, नेटवर्क न मिलने या डाटा खत्म होने पर हाजिरी नहीं लग पाती। एक कर्मचारी ने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद एप पर नेटवर्क नहीं मिलता, जिससे हाजिरी विलंब होने की स्थिति में दर्ज नहीं हो पाती। वहीं, कार्यालय से 100 मीटर की परिधि से बाहर निकलते ही एप कर्मचारी को गैरहाजिर दिखाने लगता है, जबकि बिजली विभाग के पावर हाउस और अन्य कार्यस्थल 5 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर हैं।
विज्ञापन

एप के कारण कई बार हाजिरी लगाने पर भी नहीं लग रही है। सबसे ज्यादा परेशान तो निविदा कर्मचारी हैं। यह व्यवस्था ऑफिस में काम करने वालों के लिए तो ठीक है, लेकिन जो फील्ड में काम करते हैं उनके लिए यह व्यवस्था ठीक नहीं है। क्योंकि फील्ड कर्मचारियों को हम लोग लाइन में फॉल्ट होने पर कभी भी बुला लेते हैं।-उपेंद्र चौरसिया, एसडीओ टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें