फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों के विवाद में स्वास्थ्यकर्मी की लाठी-डंडे से पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। फेसबुक पर किसी आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में बुधवार की देर रात युवकों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर दर्जन भर युवक मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग अजमतगढ़ में चौकीदार पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। आसपास के लोग जब एकजुट हुए तो हमलावर मौके पर ही बाइक छोड़ कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाबत आठ नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा जीयनपुर कोतवाली में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अजमतगढ़ बाजार निवासी शैलेश चतुर्वेदी पीएचसी अजमतगढ़ पर बतौर चौकीदार तैनात है। उसके भतीजे गोलू और झगडू निवासी मसोना के बीच फेसबुक पर किसी आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पहले भी मारपीट हो चुकी थी। बुधवार को भतीजा गोलू शैलेश के घर आया हुआ था। रात दस बजे झगडू शैलेश के घर पहुंचा और उसके भतीजे को बुलाने लगा। शैलेश के मना करने पर वह वापस लौटा और कुछ देर बाद दर्जन भर लोगों के साथ वापस आया। मकान के बाहर टहल रहे शैलेश पर उन लोगों ने हमला बोल दिया। शैलेश को बचाने गए ऋषि पुत्र जयराम और मोहन राय पुत्र कांति राय पर भी हमलावरों ने लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग एकजुट हुए तो हमलावर फायरिंग करते हुए बाइक छोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाबत शैलेश ने आठ नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें