फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में अजमतगढ़ के प्रधान अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे

विज्ञापन
अजमतगढ़ ब्लाक पर धरने पर अपनी मागों को लेकर धरने पर बैठे प्रधान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के ब्लाक अजमतगढ़ के प्रधान गांवों में विकास कार्य ठप होने से खंड विकास कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार को एक बजे से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। खंड विकास अधिकारी पर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। कहा कि मनरेगा के तहत कार्य कराने का 60-40 का रेशियो है। इसके तहत भी कार्य नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानों ने मांग की जब तक 60-40 का रेशियो, गांव में विकास कार्यों को बहाल नहीं किया जाता हम अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। इसके बाद भी अगर हमारी नहीं सुनी गई तो हम मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। यही नहीं प्रधानों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी हमें कार्य करने से मना कर रहे हैं। वह भी ऐसी दशा में जब सामने हमारे चुनाव है। हमारे तमाम भुगतान फंसे हुए हैं। कभी वेबसाइट नहीं चल रही है तो कभी जेई द्वारा एमबी नहीं किया जा रहा है। प्रधानों को खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। अठनारू के प्रधान प्रतिनिधि श्रवण सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह किसी प्रकार की कोई रोक नहीं लगाई गई है। यदि हमारी मांगों को तत्काल समाधान नहीं किया गया तो हम भूख हड़ताल पर भी बैठ जाएंगे। रमेश निषाद ने कहा कि 14वां और राज्य वित्त से काम एक साल से बंद पड़ा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने कहा कि ऊपर से रोक लगाई गई है कि जब तक गांव में सार्वजनिक शौचालय एवं पंचायत भवनों का निर्माण नहीं हो जाता अन्य कार्य नहीं किए जाएंगे। शिवजोर यादव, श्रीनाथ यादव, मुकेश राय, सुनील कुमार, पीयूष कुमार, ज्योति तिवारी, बृजेश, रविंद्र नाथ, हरिश्चंद्र , मीरा देवी, दुर्गा प्रसाद सोनकर, श्रवण सिंह, पप्पू खान, उमेश यादव, पीयूष कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें