फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: त्योहारों के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट, एंबुलेंस सेवा भी सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी त्योहारों और रक्षाबंधन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों की बढ़ती आवाजाही, खान-पान की दुकानों पर भीड़ और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने सभी राजकीय चिकित्सालयों, जिला महिला एवं पुरुष अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर समेत सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे निर्बाध संचालित रखने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को इमरजेंसी में चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की रोस्टर के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

सर्जन, ऑर्थोपेडिक और निश्चेतक विशेषज्ञों को भी आवश्यकता के अनुसार अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सर्पदंश, खाद्य विषाक्तता, एलर्जी, जलने और दुर्घटना से संबंधित मरीजों के उपचार के लिए जीवनरक्षक दवाओं के साथ एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
-
प्रमुख मार्गों पर एंबुलेंस की रहेगी निगरानी
त्योहारों के दौरान 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को विशेष रूप से सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख मार्गों, हाईवे और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी, ताकि दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन, लाइफ सपोर्ट सिस्टम और फर्स्ट-एड सामग्री की उपलब्धता के साथ तकनीकी स्थिति की जांच करने को कहा गया है।
-
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सीएमओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने मोबाइल व संपर्क नंबर चालू रखें। किसी आकस्मिक दुर्घटना या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, दूषित खाद्य पदार्थों से बचने और आपात स्थिति में 108 या 102 एंबुलेंस सेवा अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें