फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और बीपीएम को हटाएं

Tue, 18 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पर आशा बहुओं का प्रशिक्षण न कराने का आरोप लगाते हुए आशा बहू कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई द्वारा मंगलवार को डीएम से गुहार लगाई गई। आशाओं ने जिलाधिकारी से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और बीपीएम (ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर) को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


आशा बहू कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष विभा राय ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा माड्यूल छह-सात सीसीएसपी का भुगतान 2014-15 में आशाओं से 50 प्रतिशत कमीशन लेकर किया गया और 2015-16 को रोक दिया गया। हमसे यह कहा गया कि ट्रेनिंग नहीं हुई है। जब हम आशाओं की ट्रेनिंग नहीं हुई थी तो 2014-15 में भुगतान कैसे किया गया। हम आशा बहुएं दिन-रात कड़ी मेहनत करती हैं।

मासिक मीटिंग में हमें कुछ नहीं बताया जाता है। सिर्फ बीपीएम के साथ सभी लोगों को बैठाकर फोटो खींचा जाता है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा हम आशाओं से प्रशिक्षण कराकर छोड़ दिया जाता है। अगर हम लोग कुछ कहते हैं तो हमें आशा पद से हटाने की धमकी दी जाती है। आशाओं ने जिलाधिकारी से ठेकमा स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और बीपीएम को हटाने की मांग की। ऐसा न करने की स्थिति में उन्होंने 23 अगस्त को आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर चंद्रकला, गुड्डी मिश्रा, सरिता, शकुंतला, सीमा, मीता देवी, इंद्रावती उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें