फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के महाजनी टोला पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 56 लोगों का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। कस्बे स्थित वार्ड नंबर आठ महाजनी टोला में मंगलवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को गांव में पहुंची। इस दौरान 56 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। मोहल्ले को पहले ही सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

महाजनी टोला मोहल्ले में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि तीनों लोगों की जांच गोरखपुर में हुई है और तीनों को वहीं आइसोलेट कराया गया है। मंगलवार देर रात तहसील निजामाबाद के कानूनगो सुनील कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मोहल्ले को सील करा दिया था। गुरुवार को पीएचसी मिर्जापुर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी चिकित्सीय टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचें और लोगों की सैंपलिंग कराई। टीम में शामिल राकेश कुमार, धर्मनाथ मिश्रा, अभिमन्यु यादव, बृजेश, मोअज्जम, अरुण कुमार, सालीक राम, गोवरधन पांडेय, अरुण कुमार यादव, प्रियंका, वीरेंद्र, रामरूप आदि ने सैंपलिंग की। सभासद विवेक भी सहयोग में लगे रहे। डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों के परिवार और पड़ोस के लोगों को चिह्नित कर 56 लोगों का सैंपल लिया गया है। जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें