फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से अलर्ट जारी होते ही तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोन संक्रमण एक बार फिर धीरे-धीरे प्रदेश में पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिसे देखते हुए शासन स्तर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिले में फिलहाल कोरोना के मात्र दो ही एक्टिव केस है। इसके बाद भी शासन से अलर्ट जारी होते ही स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। लेवल वन, लेवल टू व लेवल थ्री के रूप में चिन्हित अस्पतालों पर सुविधाओं व तैयारियों की जांच की जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने का दावा स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति वर्तमान में पूरी तरह से सामान्य है। वर्तमान में मात्र दो एक्टिव केस ही जिले में है। लेकिन प्रदेश में कोरोना के संभावित चौथी लहर ने दस्तक दे दिया है। कुछ जनपदों में तेजी से नए संक्रमित मिल रहे है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी जिलो को अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत एल व से लेकर एल थ्री तक के अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया गया है। शासन स्तर से अलर्ट जारी होते ही जिले का स्वास्थ्य महकमा भी जाग गया है। एल वन के रुप में चिन्हित अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जांच करायी जा रही है तो वहीं लेवल टू स्तर के रूप में चिन्हित 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया को भी व्यवस्थित करा दिया गया है। वहीं एल थ्री लेवल के अस्पताल राजकीय मेडिकल कालेज की व्यवस्था तो पहले से ही बेहतर है। कोराना काल में राजकीय मेडिकल कालेज ने कईयों की जान बचायी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन कंसंट्रेटर मौजूद है तो वहीं आठ नए स्थापित आक्सीजन प्लांट पूरी तरह से काम कर रहे है। एक-एक प्लांट का अधिकारियों द्वारा जांच भी किया जा रहा है। अभी दो दिन पूर्व ही जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जिला व महिला अस्पताल के आक्सीजन प्लांट का परीक्षण किया था।
कोरोना टीकाकरण अभियान को तेज करने की तैयारी
आजमगढ़। एडिशनल सीएमओ/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण को तेज करने की कवायद में विभाग जुटा हुआ है। वहीं 15 से 17 आयु वर्ग का टीकाकरण भी जोरशोर से किया जा रहा है। 18 प्लस के टीकाकरण में जिला बेहतर स्थिति में है और निर्धारित लक्ष्य के काफी निकट पहुंच चुका है। शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर रणनीति बना कर कवायद में विभाग जुटा हुआ है।
विज्ञापन

बाहर से आने वालो पर रखी जा रही नजर
आजमगढ़। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण न के बराबर है। मात्र दो एक्टिव केस है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग देश के दूसरे शहरों में संक्रमण के तेजी से बढ़ने को देखते हुए उन शहरों से आने वालों पर नजर रखने की रणनीति बन रहा है। विभाग के जिम्मेदारों की माने तो जहां संक्रमण की रफ्तार तेज है वहां से आने वालों पर सख्ती की तैयारी की जा रही है।
सीएमओ डॉ. आई एन तिवारी ने कहा कि कोरोना के संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार है। एल वन से लेकर एल थ्री स्तर तक के इलाज की पूरी व्यवस्था हम कर रखे है। आक्सीजन की भी अब किल्लत नहीं है। आठ नए प्लांट शुरू हो चुके है तो वहीं पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन कंसंट्रेटर भी हमारे पास मौजूद है। शासन स्तर से अलर्ट जारी होने के बाद विभाग अपनी सभी तैयारियों को चुस्त-दुरूस्त करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें