फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाई ब्लड प्रेशर और शुगर मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गैर संचारी रोगों जैसे हार्ट अटैक, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, सीओपीडी, किडनी रोग एवं स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन आर वर्मा ने जिले के एनसीडी नोडल अधिकारी, क्षेत्रीय डिप्टी सीएमओ, चिकित्सा अधीक्षकों एवं समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी बीमारियां साइलेंट किलर के रूप में तेजी से लोगों को प्रभावित कर रही हैं। समय पर जांच, नियमित दवा और निरंतर निगरानी से इन बीमारियों से होने वाली जटिलताओं जैसे लकवा, किडनी फेल्योर एवं हार्ट अटैक को काफी हद तक रोका जा सकता है।
सीएमओ ने निर्देश दिया कि जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित एनसीडी क्लीनिकों को पूरी क्षमता के साथ सक्रिय किया जाए तथा ई-कवच पोर्टल पर मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलोअप की शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग की जाए। आशा, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से गांव-गांव विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया जाए। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य इकाइयों में कंप्यूटर एवं इंटरनेट संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें