फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एचएमपीवी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एचएमपीवी को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के साथ आने वाले मरीजों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी खंड स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिया गया है। विभाग की ओर से अस्पतालों में मास्क, पीपीई किट, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और वेंटिलेटर सहित अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित रखने के निर्देश भी दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि सभी अस्पतालों में भी सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो ये वायरस अधिक खतरनाक नहीं है। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधी क्षमता रखने वाले लोगों को सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उचित दिशा-निर्देश जारी किया गया है। सीएमओ ने कहा कि वायरस से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियातन लोग भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। इसके अलावा छोटे बच्चों, बुजुर्गों का घरों में खास तौर पर ख्याल रखें।
विज्ञापन

00
ऐसे लक्षण हों तो बरतें सावधानी : सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि
एचएमपीवी वायरस में लगातार खांसी, जुकाम, गले में खराश, आवाज बैठना, बुखार और सिरदर्द, थकान, सांस लेने में कठिनाई जैसी दिक्कतें मरीज को होती हैं। इससे बचने के लिए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। हाथों को बार-बार धोएं। मास्क पहनें विशेष रूप से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करेंं। सामाजिक दूरी बनाए रखें, बीमार लोगों से संपर्क कम करें। खांसते और छींकते समय सावधानी रखें। मुंह और नाक को रूमाल या कोहनी से ढकें। अगर किसी को वायरस से संबंधित लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें