फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। संपूर्ण ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए पंचायती राज मंत्रालय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दिए जाएंगे। पंचायतों को उनके विकास कार्यों के आधार पर चुना जाएगा। इनमें स्वच्छता, गरीबी से मुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल प्रबंधन जैसे मुद्दे शामिल होंगे।
विज्ञापन

00

थीम आधारित विकास का विवरण अनिवार्य
हमारी पंचायत पोर्टल पर पंचायतों को नौ प्रमुख थीम पर आधारित विकास कार्यों का विवरण अपलोड करना होगा। यह विवरण पंचायत के विकास को दर्शाने वाला होना चाहिए, ताकि सही पंचायतों का चयन किया जा सके। थीम में आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख हैं। पंचायतों को 10 से 20 अंकों के आधार पर रेटिंग दी जाएगी।

00
15 जनवरी हो होगी पुरस्कार की घोषणा
पुरस्कार की राशि का एलान 15 जनवरी को होगा। इसमें पहले चरण के लिए पंचायतों का चयन 25 अक्तूबर तक कर लिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों को आवेदन करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। ताकि मानक पर सही उतरने वाली ग्राम पंचायतों का डाटा इस पुरस्कार के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन


डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने बताया कि सीएम पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम पंचायतों को आवेदन के लिए कहा गया है। अभी बहुत कम ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है। आवेदन के बाद जांच की जाएगी। इसके बाद जो ग्राम पंचायत मानक पर खरी उतरेंगी, उनका डाटा ऊपर भेजा जाएगा। अभी कितने आवेदन आए, यह बताना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें