फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग की मजबूत कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन का स्थापना दिवस सोमवार को हरिऔध कला केंद्र में मनाया गया। डॉ. सुभाष सिंह ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग की मजबूत कड़ी हैं। ग्रामीण इलाकों में यही मरीज को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर तक पहुंचाते हैं, तभी बड़े डॉक्टर मरीज की जान बचाने में सफल होते हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय जैसवारा ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों को पूछने वाला कोई नहीं था लेकिन संगठन बनने के बाद अब आप को लोग मजबूत समझते हैं। प्रदेश सचिव संतोष शर्मा ने कहा कि आप सभी एकजुट रहें। डॉ. अनिल सरोज ने सरकार से मांग की कि ग्रामीण चिकित्सकों को रजिस्टर्ड डॉक्टर से छह माह की ट्रेनिंग दिलाकर उन्हें प्राथमिक उपचार करने की आजादी दी जाए। इस मौके पर डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ अनुराग गुप्ता, संजय तिवारी, रामजीत सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें