फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रधानाध्यापक विद्यालय में करते थे झाड़फूंक, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने मंगलवार को विद्यालय में झाड़फूंक करने वाले प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। जनसुनवाई में आई एक शिकायत की उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में आरोप को सही मिला। रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर बीआरसी सठियांव से संबद्ध करते हुए बीईओ जहानागंज को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि ठेकमा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय इसहाकपुर में तैनात प्रधानाध्यापक इम्तियाज अहमद पर जनसुनवाई में विद्यालय परिसर में ही झाड़फूंक करने का आरोप लगाया था। साथ ही बताया था कि विद्यालय में झाड़ फूंक कराने वालों का तांता लगा रहता है।
जिस कक्ष में झाड़ फूंक की जाती है उसमें ताला बंद रहता है। झाड़ फूंक के लिए ही यह ताला खुलता है। विद्यालय में न तो एमडीएम बनवाया जाता है। विद्यालय में एमडीएम का बर्तन भी नहीं है। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा से कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर बीएसए ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालीय इसहाकपुर के प्रधानाध्यापक इम्तियाज अहमद को निलंबित कर सठियांव बीआरसी से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें