फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में ट्रैक्टर से टकरा कर कार सवार मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
अतरौलिया के केशवपुर में सड़क दुर्घटना में छतिग्रस्त वाहन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अतरौलिया। केशवपुर के पास ट्रैक्टर व स्विफ्ट कार के बीच बृहस्पतिवार की सुबह हुई टक्कर में कार सवार वृद्धा की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार चला रहे लखनऊ ट्रैफिक पुलिस मेें हेड कांस्टेबल ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। परिवार के अन्य घायल सदस्यों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मऊ के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत माहपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मेराज अहमद खां पुत्र मो. खलील लखनऊ ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने शहर कोतवाली के पूराजोधी में भी अपना मकान बनवाया है। बृहस्पतिवार की भोर में मेराज अपनी 75 वर्षीया मां शमीमुन निशा, पत्नी शबनम खातून, पुत्री समीरा व हबीबा और साली लाडो को लेकर गांव आ रहे थे। कार वो स्वयं चला रहे थे। अभी वे केशवपुर पुल पर ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सभी सवार घायल हो गए। सभी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान मेराज ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनो मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें